आवाज दिल्ली तक जानी चाहिए... जय बिहार नारे के साथ प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज लॉन्च

प्रशांत किशोर ने पटना में बुधवार को अपनी जन सुराज पार्टी लॉन्च कर दी। पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में भीड़ को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बहुत दिन से जन सुराज अभियान चल रहा था आज आधिकारिक तौर पर चुनाव आयोग ने जन सुराज पार्टी के तौर पर स्वीकार कर लिया है।

नई दिल्ली: चुनावी णनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बुधवार को पटना में अपनी राजनीतिक पार्टी 'जन सुराज पार्टी' लॉन्च की। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। लॉन्च से पहले, उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे 'जय बिहार' का नारा इतनी जोर से लगाएं कि आवाज उन राज्यों तक पहुंचे जहां बिहारी लोगों का अपमान और उत्पीड़न किया जा रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा, आप सभी को 'जय बिहार' इतनी जोर से बोलना चाहिए कि कोई भी आपको और आपके बच्चों को 'बिहारी' कहकर गाली न दे। आपकी आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। आपकी आवाज बंगाल तक पहुंचे, जहां बिहार के छात्रों को मारा गया। यह आवाज तमिलनाडु, दिल्ली और बॉम्बे तक पहुंचनी चाहिए, जहां बिहारी बच्चों का अपमान और उत्पीड़न हुआ।

प्रशांत किशोर की यह टिप्पणी कुछ दिन पहले हुई उस घटना के बाद आई है, जब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में परीक्षा देने आए बिहार के दो छात्रों को परेशान किया गया था।जन सुराज एक अभियान के रूप में शुरू हुआ, जिसके तहत प्रशांत किशोर ने बिहार के हजारों लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया।

प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान की शुरुआत में कहा था कि इसका मुख्य उद्देश्य उस राजनीतिक बेबसी को खत्म करना है जिसके तहत पिछले 25-30 सालों में लोग भाजपा को लालू प्रसाद के डर से वोट देते रहे क्योंकि कोई और विकल्प नहीं था। प्रशांत किशोर ने कहा था, इसके लिए बिहार के लोगों को एक बेहतर विकल्प तैयार करना होगा... और वह विकल्प एक ऐसी पार्टी होनी चाहिए जो बिहार के सभी लोगों की हो, जो इसे मिलकर बनाना चाहते हैं।

N Nath

N Nath

 
Related Articles
प्रमुख खबर
Next Story
Share it